Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

22 Sep 2025

नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

नवरात्रि के पहले दिन माता रानी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देवी मां की पूजा अर्चना के लिए सोमवार की भोर से भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

 

विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज के पावन धरती पर अलोप शंकरी मंदिर और कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब देखा गया, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भक्त सुबह से ही दर्शन और पूजन के लिए कतारों में लगे हुए हैं। पुलिस व मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है।

 

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों, जैसे अलोप शंकरी देवी मंदिर और निमहरा देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। मंदिर प्रबंधन तंत्र और पुलिस प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।

 

अलोप शंकरी मंदिर: यह प्रयागराज का एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जहाँ देवी माँ की कोई मूर्ति नहीं, बल्कि एक पालने की पूजा होती है। नवरात्र के दौरान यहाँ भारी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

 

नवरात्र के पहले दिन भक्त अपने घरों में माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए कलश स्थापना कर रहें हैं। भक्तों द्वारा देवी मां के जयकारों से सभी मंदिर परिसर गुंजायमान हो

रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News